Live on NaukriTime
Welcome To naukri,Nakritime,Sarkari Result, Sarkari Exam,sarkarijob,sarkarijobfind,sarkari (NaukariTime.com)
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Ind Vs Aus 2024: रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं, नाम कर लिया ऐसा रिकॉर्ड कि बने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी, जानें- Full Information

Ind Vs Aus: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में रोहित शर्मा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जिन्होंने जमकर बल्लेबाजी की और कंगारू गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। रोहित शर्मा शतक से चूक गए, लेकिन भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत देकर उन्होंने दिखा दिया कि हिटमैन के अंदर काफी दम है। रोहित शर्मा ने इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया, जो हर किसी के लिए मिसाल की तरह है।

वह रिकॉर्ड भी ऐसा है कि वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 छक्के और 7 चौके लगाए। इसके मुताबिक उन्होंने बाउंड्री से 76 रन बनाए। 8 छक्के लगाने के साथ ही एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना।

Ind Vs Aus: रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं, नाम कर लिया ऐसा रिकॉर्ड कि बने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी, जानें
Ind Vs Aus: रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं, नाम कर लिया ऐसा रिकॉर्ड कि बने दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी, जानें

रोहित शर्मा ने बनाया सबसे अनोखा रिकॉर्ड

भारत के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर अपने इरादे जाहिर करते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा ने इस पारी में 8 छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टी-20 में 203 छक्के लगाए हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

अब विराट कोहली, क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी भी उनसे दूर-दूर तक मुकाबला नहीं कर रहे हैं। इससे पहले रोहित शर्मा के नाम टी-20 में 195 छक्के थे, जो दोहरा शतक बनाने से महज 5 कदम दूर थे। उनसे भी आज यह रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी, जिस पर वे पूरी तरह खरे उतरे। उनकी बल्लेबाजी के बाद फैंस के चेहरे पर काफी चमक है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण के सामने इस तरह की पारी खेलना कोई मजाक नहीं है।

भारतीय टीम ने दिया इतने रनों का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 206 रन बनाने होंगे, जो आसान लक्ष्य नहीं है। विराट कोहली ने एक बार फिर निराश किया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत ने 15, सूर्य कुमार यादव ने 31, शिवम दुबे ने 28, हार्दिक पांड्या ने 27, रवींद्र जडेजा ने 9 रन बनाए।

Important links

Join Telegram
new
Click Here

निष्कर्ष – Ind Vs Aus 2024

इस तरह से आप अपना Ind Vs Aus 2024 से संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की Ind Vs Aus 2024 के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है

ताकि आपके Ind Vs Aus 2024 से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके|

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Ind Vs Aus 2024 की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

Source:-internet

Related Posts

Join Job And News Update
TelegramWhatsApp Channel
FaceBookInstagram
TwitterYouTube

Leave a Comment

x
Join Telegram