Gold Price Today: देश में सोने की कीमत में 15 अप्रैल को अलग-अलग शहरों में गिरावट और तेजी का मिलाजुला रुख देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में जहां सोने का भाव नीचे आया है,
वहीं चेन्नई में कीमत बढ़ी है। घरेलू स्तर के फैक्टर्स और वैश्विक स्तर पर चल रही गतिविधियों के चलते सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दूसरी कीमती धातु चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका भाव गिरकर 85,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है…
Gold Price Today: दिल्ली में आज सोने का भाव
15 अप्रैल, 2024 तक दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,540 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
चेन्नई | 68,560 | 74,790 |
कोलकाता | 66,490 | 72,540 |
गुरुग्राम | 66,640 | 72,690 |
लखनऊ | 66,640 | 72,690 |
बेंगलुरु | 66,490 | 72,540 |
जयपुर | 66,640 | 72,690 |
पटना | 66,540 | 72,590 |
भुवनेश्वर | 66,490 | 72,540 |
हैदराबाद | 66,490 | 72,540 |
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव
एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 15 अप्रैल को सुबह के कारोबार में जून अनुबंध सोने का वायदा भाव 71,933 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया। वहीं, मई कॉन्ट्रैक्ट में चांदी का वायदा भाव 83,329 रुपये प्रति किलोग्राम तक चला गया था।
वैश्विक स्तर पर कीमतों की बात करें, तो सोने में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त देखने को मिली है। बीते हफ्ते सोना 3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,410 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। इस साल अब तक सोने में करीब 14 फीसदी की तेजी आई है, जबकि 2023 में यह 13 फीसदी थी।
Important Link
Home page ![]() | Click Here |
Telegram Group ![]() | Click Here |
निष्कर्ष – Gold Price Today
इस तरह से आप अपना Gold Price Today क कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |
दोस्तों यह थी आज की Gold Price Today के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Gold Price Today , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |
ताकि आपके Gold Price Today से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |
तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |
और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |
ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Gold Price Today पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|
Source – internet